पाकुड़, जुलाई 27 -- Pakur News: महेशपुर प्रखंड के कानिझाड़ा पंचायत में अबुवा आवास योजना में अनियमितता का मामला प्रकाश में आया है। पंचायत के उप मुखिया मो. अली हुसैन ने बीडीओ महेशपुर को लिखित आवेदन देकर नुड़ाई गांव के वार्ड संख्या 06 के वार्ड सदस्य संतोष माल पर गलत जानकारी देकर अपनी मां के नाम पर अबुवा आवास लेने का आरोप लगाया है। उप मुखिया ने आवेदन में बताया है कि झारखंड सरकार के नियमानुसार किसी भी निर्वाचित जनप्रतिनिधि को अबुवा आवास का लाभ नहीं दिया जाता है। इसके बावजूद वार्ड सदस्य संतोष माल ने पंचायत सचिव को गलत सूचना उपलब्ध कराकर अपनी मां के नाम से आवास का लाभ प्राप्त कर लिया है। उन्होंने कहा 'नियमानुसार जनप्रतिनिधि के परिवार को भी आवास का लाभ नहीं मिलना चाहिए, फिर एक व्यक्ति को कैसे लाभ मिल गया। यह नियमों का सीधा उल्लंघन है। मो. अली हुसै...