पाकुड़, अक्टूबर 30 -- कांग्रेस की सांगठनिक बैठक और दिल्ली प्रदर्शन की तैयारी Pakur News: पाकुड़, प्रतिनिधि। पूर्व मंत्री आलमगीर आलम शुक्रवार को जिला परिसदन पहुंचे, जहां उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण सांगठनिक बैठक की। बैठक में आगामी रणनीतियों, स्थानीय समस्याओं और राष्ट्रीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित प्रदर्शन को लेकर आगामी 1 तारीख को साहिबगंज और पाकुड़ से कार्यकर्ताओं व नेताओं का जत्था दिल्ली रवाना हो रहा है। इसके लिए ट्रेन व ऐसी बस टिकटों समेत सभी आवश्यक प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं। झारखंड के विशेषकर पाकुड़ और साहिबगंज जिले में पंचायत व प्रखंड स्तर से लेकर जिला स्तर तक संगठन को धार देने के निर्देश दिए गए हैं। कार्यकर्ताओं से जनता के मुद्दों पर आगे आकर काम करने को कहा गया है। प्र...