पाकुड़, अक्टूबर 8 -- Pakur News: हिरणपुर। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की कक्षा नौ की छात्रा की मंगलवार शाम अचानक तबीयत बिगड़ गई। बेहोशी की हालत में परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां इलाज के बाद बुधवार सुबह उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। चिकित्सक डॉ. सुनील कुमार सिंह ने बताया कि छात्रा की हालत अब स्थिर है। संभवतः गैस के कारण पेट में दर्द होने से वह बेहोश हुई थी। सूचना पर बीडीओ दिलीप टुडू अस्पताल पहुंचे और चिकित्सक व परिजनों से जानकारी ली। छात्रा को अस्पताल ले जाते समय विद्यालय की ओर से किसी वार्डेन या कर्मी के साथ नहीं जाने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...