Pakur News: एसपी आवास में डेंगू पर वार, कंटेनर सर्वे के साथ लोगों को दिया बचाव का संदेश
पाकुड़, जुलाई 22 -- Pakur News: पाकुड़। जिले में चल रहे डेंगू रोधी माह के तहत मंगलवार को पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के आवास परिसर में विशेष कंटेनर सर्वे अभियान चलाया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने परिसर का निरीक्षण कर गमलों और अन्य पात्रों में सात दिन से अधिक समय से जमा पानी को हटाया, ताकि डेंगू फैलाने वाले एडीज मच्छर के लार्वा के पनपने की संभावना समाप्त की जा सके। अभियान के दौरान पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह और उनकी धर्मपत्नी ने भी भागीदारी निभाई। उन्होंने लोगों से अपने घर, आंगन, छत, कूलर, गमलों, पुराने टायर तथा अन्य जल-जमाव वाले स्थानों की नियमित जांच और सफाई करने की अपील करते हुए कहा कि डेंगू से बचाव का सबसे कारगर तरीका पानी जमा नहीं होने देना और स्वच्छता बनाए रखना है। यह भी पढ़ें- डेंगू रोकथाम को बाजपुर के गांवों में चला विशेष जागरूकता अभि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.