Pakur News: एसडीपीओ ने क्राइम मीटिंग में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
पाकुड़, अक्टूबर 10 -- दुर्गा पूजा में सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश Pakur News: महेशपुर, एक संवाददाता। दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर एसडीपीओ विजय कुमार ने शनिवार को अपने कार्यालय कक्ष में थाना प्रभारियों के साथ क्राइम मीटिंग की। बैठक में क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण तथा दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। एसडीपीओ ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने तथा सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान एसडीपीओ ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा पंडालों में पहुंचते हैं। ऐसे में भीड़-भाड़ वाले स्थानों, प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखने की आवश्यकता है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.