पाकुड़, अगस्त 18 -- Pakur News: प्रखंड क्षेत्र में विभागीय निर्देशानुसार एसआईआर-2026 के तहत नो-मैपिंग मतदाताओं के दावे एवं आपत्तियों की सुनवाई प्रथम चरण में 24 अगस्त 2026 से 5 सितंबर 2026 तक की जाएगी। प्रखंड की कुल 18 पंचायतों के 113 बूथों में चिन्हित 3,202 नो-मैपिंग मतदाताओं के मामलों की सुनवाई के लिए प्रखंड क्षेत्र में कुल 11 क्लस्टर बनाए गए हैं। इन क्लस्टरों में निर्धारित तिथि के अनुसार संबंधित मतदाताओं के दावे एवं आपत्तियों की जांच की जाएगी। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सोमनाथ बनर्जी ने बताया कि पूरी प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं। यह भी पढ़ें- Kodarma News: एसआईआर को लेकर 22-23 अगस्त को विशेष शिविर उन्होंने बताया कि इस ...