पाकुड़, जुलाई 3 -- Pakur News: महेशपुर, एक संवाददाता। प्रखंड सभागार महेशपुर में मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर शुक्रवार को वॉलेंटियर्स (शिक्षकों) को प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह बीडीओ डॉ सिद्धार्थ शंकर यादव तथा सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह सीओ संजय कुमार सिन्हा मुख्य रूप से उपस्थित थे। प्रशिक्षण में प्रतिभागी वॉलेंटियर्स (शिक्षकों) को उनके कार्य व दायित्व के बारे में दृश्य यंत्र के माध्यम से विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान वॉलेंटियर्स को बताया गया कि सभी वॉलेंटियर्स अपने-अपने क्षेत्र के मतदान केंद्र के बीएलओ को गणना प्रपत्र भरने में सहयोग करने का कार्य करेंगे। प्रत्येक बीएलओ के साथ वॉलेंटियर्स दो सेट में गणना प्रपत्र भरने में मतदाताओं को सहयोग...