पाकुड़, अगस्त 25 -- Pakur News: लिट्टीपाड़ा, एक संवाददाता। एसआईआर को लेकर नवाडीह तथा बड़ा घाघरी पंचायत भवन में मंगलवार को विशेष जनसुनवाई का आयोजन किया गया। नवाडीह पंचायत भवन में सीओ पवन कुमार ने एसआईआर के नियमों को पूरा नहीं करने वाले 119 वोटरों का जन सुनवाई हुई। जहां 30 मतदाता उपस्थित हुए। जिसमे से 28 मतदाताओं ने पूर्ण कागजात प्रस्तुत किया और दो का अपूर्ण पाया गया। सीओ ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार मतदाताओं के द्वारा 11 प्रकार के कागजात में से कोई एक कागजात जैसे जाति प्रमाण पत्र, जमीन का कागजात,जमा करने पर एसआईआर का कार्य पूर्ण हो जाएगा। उन्होंने बताया 91 मतदाताओं ने पूर्ण कागजात जमा नही है, उन्हे नोटिस देकर बुलाया जाएगा। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: एसआइआर: दूसरे दिन भी हुई अनमैप्ड मतदाताओं की सुनवाई वही बड़ा घघरी पचायत भवन में...