पाकुड़, नवम्बर 3 -- Pakur News: महेशपुर। सीओ संजय कुमार सिन्हा ने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में अंचल कर्मियों के साथ बैठक की। बैठक में मुख्य रूप से एसआईआर को लेकर लंबित पड़े जाति-निवास प्रमाण पत्र को जल्द से जल्द निष्पादित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही अंचल क्षेत्र से जुड़े विभिन्न कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान सीओ ने कर्मियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व से संबंधित लंबित मामलों का समय पर निष्पादन करने, दाखिल-खारिज, जमीन मापी अन्य कार्यों को निर्धारित समय सीमा के अंदर पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने और उनके आवेदनों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा। सीओ ने कहा कि सरकारी कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी कर्मी आपसी समन्वय बनाकर जिम्...