पाकुड़, सितम्बर 5 -- Pakur News: महेशपुर, एक संवाददाता। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को महेशपुर प्रखंड के चार सुनवाई स्थलों पर 568 अनमैप्ड मतदाताओं के नोटिस के आधार पर प्रस्तुत किए गए आवश्यक दस्तावेजों की सुनवाई की गई। पंचायत भवन गायबथान में मतदान केंद्र संख्या 09-12, पंचायत भवन जयपुर में मतदान केंद्र संख्या 64-68, पंचायत भवन रामपुर में मतदान केंद्र संख्या 69-74, ग्राम पंचायत भवन श्रीरामगड़िया में मतदान केंद्र संख्या 197-201 के मतदाताओं की सुनवाई की गई। सुनवाई की प्रक्रिया संबंधित सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (एईआरओ) एवं निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ईआरओ) द्वारा विभिन्न सुनवाई स्थलों पर निर्धारित निर्वाचन नियमों के अनुरूप संपन्न कराई गई। सुनवाई के दौरा...