पाकुड़, अक्टूबर 8 -- Pakur News: पाकुड़। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड, रांची से प्राप्त निर्देश के आलोक में बुधवार को जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के सभी मतदान केंद्रों पर एसआईआर 2026 के तहत डिजिटाइजेशन कैंप का आयोजन किया गया। कैंप के सफल क्रियान्वयन एवं मतदाताओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लेने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत केकेडीएम उच्च विद्यालय, झिकरहटी स्थित बूथ संख्या 372 एवं 373 तथा किस्मत कदमसार पंचायत भवन स्थित बूथ संख्या 412 एवं 414 का निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- Jamtara News: 10 अक्टूबर को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर मेगा हेल्प डेस्क कैंप का होगा आयोजनडिजिटाइजेशन की प्रगति निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने संबंधित बीएलओ से फॉर्म-06, फॉर्म-07 ए...