पाकुड़, जुलाई 23 -- Pakur News: पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण -2026 के तहत मतदाता सत्यापन एवं गणना प्रपत्र वितरण का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। बुधवार को जिला आपूर्ति पदाधिकारी कुमार अभिषेक सिंह ने प्रखंड विकास पदाधिकारी सह सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी सोमनाथ बनर्जी के साथ बूथ संख्या 221, 222 एवं 233 का निरीक्षण कर बीएलओ द्वारा किए जा रहे कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गणना प्रपत्र वितरण, संग्रहण एवं अभिलेखों की जांच करते हुए कार्यों की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया तथा जिन बीएलओ को किसी प्रकार की समस्या आ रही थी, उसका मौके पर ही समाधान कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- जिले के विभिन्न बूथों पर बीएलओ, बीएलए-2 की तृतीय बैठक व चुनाव पाठशाला आयोजित इस अवसर पर प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सह बीएलओ पर...