पाकुड़, सितम्बर 6 -- Pakur News: महेशपुर, एक संवाददाता। झामुमो के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य सह मंत्री झारखंड सरकार सुदिव्य कुमार सोनू के रविवार अहले सुबह आकस्मिक निधन हो जाने के कारण झामुमो पाकुड़ जिला समिति के निर्देशानुसार एमएमडीआर के खिलाफ 07 सितंबर को प्रखंड मुख्यालय में आयोजित होने वाले एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन को अगले आदेश तक स्थगित किया गया है। सभी प्रखंड समिति के पदाधिकारी व सदस्य, सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारी व सदस्य, सभी पर्यवेक्षक, सभी पंचायत अध्यक्ष/सचिव सहित सभी वरिष्ठ व सक्रिय कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया है कि उक्त सूचना से अवगत होकर इसका अनुपालन सुनिश्चित करते हुए अपने-अपने क्षेत्र में आमजनों व पार्टी कार्यकर्ताओं को भी इस संबंध में अवगत कराएंगे। यह भी पढ़ें- मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन से कांग्रेस का लोक भवन पर कल प्रस...