Pakur News: एनबीडब्ल्यू वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा
पाकुड़, सितम्बर 24 -- Pakur News: नगर थाना पुलिस ने न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में एक वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार वारंटी की पहचान मनीरूल शेख मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बेलपोखर निवासी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, आरोपी लंबे समय से न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था, जिसके बाद न्यायालय द्वारा उसके खिलाफ एनबीडब्ल्यू वारंट जारी किया गया था। नगर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायिक हिरासत में मंडल कारा भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.