Pakur News: एआईएमआईएम के नए जिला अध्यक्ष का स्वागत
पाकुड़, जुलाई 31 -- Pakur News: एआईएमआईएम जिला कमेटी ने गांधी चौक स्थित पार्टी कार्यालय में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मो. शमसाद आलम के सम्मान में स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर एआईएमआईएम के प्रदेश महासचिव मो. नसीम अंसारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर बूथ स्तर तक संगठन का विस्तार करने, सदस्यता अभियान को गति देने तथा जनता के अधिकारों और समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर संघर्ष करने का आह्वान किया। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मो. शमसाद आलम का फूल-माला पहनाकर एवं अंगवस्त्र भेंट कर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। जिला अध्यक्ष मो. शमसाद ने कहा कि वे संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के सम्मान तथा जनता की सेवा को सर्वोच्च प्राथम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.