पाकुड़, अगस्त 27 -- Pakur News: पाकुड़िया, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित उषा देवी सरस्वती शिशु मंदिर, पाकुड़िया में गुरुवार को रक्षाबंधन का पावन पर्व हर्षोल्लास एवं भारतीय संस्कृति की परंपराओं के अनुरूप धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के लगभग 400 भैया-बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती के पूजन के साथ हुआ। इसके बाद बहनों ने भाइयों की कलाई पर प्रेम, स्नेह और भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक रक्षासूत्र बांधा, वहीं भाइयों ने भी अपनी बहनों की रक्षा, सम्मान और सहयोग का संकल्प लिया। इस अवसर पर संस्कार केंद्र के भैया-बहनों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: पी जे सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में राखी बनाओ एवं थाली सजाओ कार्यशाला सह रक्षाबंधन उत्सव का आयोजन ...