पाकुड़, अक्टूबर 24 -- राखी साहू बनीं जीएसटी इंस्पेक्टर Pakur News: पाकुड़िया, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित उषा देवी सरस्वती शिशु मंदिर की पूर्व छात्रा राखी साहू, पिता त्रिदीप साहू, निवासी पाकुड़िया ने जीएसटी इंस्पेक्टर बनकर विद्यालय सहित पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार एवं क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर राखी साहू ने विद्यालय पहुंचकर दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पण किया, जिसके बाद वंदना कार्यक्रम संपन्न हुआ। विद्यालय परिवार की ओर से राखी साहू एवं उनके पिता त्रिदीप साहू को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के आचार्य निलय कुमार दास ने इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि किसी भी पूर्व विद्यार्थी की उपलब्धि पूरे विद्यालय के लिए गर्व का विषय होती है। उन्होंने कहा कि विद्...