पाकुड़, जुलाई 26 -- Pakur News: पाकुड़िया, एक संवाददाता। पाकुड़िया प्रखंड मुख्यालय स्थित उर्दू प्राथमिक विद्यालय, पाकुड़िया में वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत विद्यालय किट मद से प्राप्त आवंटन राशि के माध्यम से विद्यालय में छात्र-छात्राओं के बीच विद्यालय किट का वितरण किया गया। इस अवसर पर पंचम कक्षा उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के साथ-साथ द्वितीय से चतुर्थ कक्षा तक अध्ययनरत बच्चों को विद्यालय किट प्रदान की गई। वितरण कार्यक्रम विद्यालय की प्रधान शिक्षक मो. जाकिर हुसैन के नेतृत्व में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में सहायक शिक्षक महमूद आलम, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य, जनप्रतिनिधि, अभिभावक एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। विद्यालय किट प्राप्त कर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे, वहीं अभिभावकों ने भी सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए इसे विद्यार्थियों...