Pakur News: उमस भरी गर्मी में विद्युत आपूर्ति की आंख-मिचौनी से आम जनजीवन त्रस्त
पाकुड़, अगस्त 23 -- Pakur News: महेशपुर, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में बरसात के मौसम में कभी बारिश तो कभी कड़ी धूप के कारण उमस भरी गर्मी से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है। उमस भरी गर्मी के साथ-साथ विद्युत आपूर्ति की लचर व्यवस्था ने आम जनजीवन का जीना मुहाल कर दिया है। शनिवार रात से रविवार दिन में बिजली की अघोषित कटौती से उपभोक्ता के साथ-साथ आम लोग भी परेशान रहे। स्थिति यह बन गई है कि मोबाइल तक चार्ज करना दुभर हो गया है। इनवर्टर, पंखे और बल्ब की बात करना बेमानी-सा प्रतीत हो रहा है। विद्युत आपूर्ति की बात करें तो 24 घंटे में, किश्तों में बमुश्किल 06-07 घंटे बिजली लो वोल्टेज के साथ प्रखंड वासियों को मिल रही है। बिजली कब आती है और कब जाती है, यह बता पाना आम लोगों के वश की बात नहीं है। विद्युत विभाग की बात करें तो फॉल्ट, ब्रेकडाउन, मेंटनेंस सहित अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.