पाकुड़, अगस्त 3 -- Pakur News: प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय महेशपुर का ऐतिहासिक खेल मैदान आज उपेक्षा का दंश झेल रहा है। कभी राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं और नामचीन खिलाड़ियों की मौजूदगी से गुलजार रहने वाला यह मैदान अब बदहाल स्थिति में है। खेल प्रेमियों और स्थानीय खिलाड़ियों का कहना है कि यदि इस मैदान का समुचित विकास किया जाए तो यह एक बार फिर क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को नई पहचान दिला सकता है। खिलाड़ियों का कहना है कि मैदान का समतलीकरण नहीं होने से अभ्यास और प्रतियोगिताओं के दौरान चोट लगने का खतरा बना रहता है। इसके अलावा दर्शकों के बैठने के लिए दर्शक दीर्घा नहीं होने से प्रतियोगिताओं के आयोजन में कठिनाई होती है। खिलाड़ियों के लिए चेंजिंग रूम जैसी बुनियादी सुविधा भी उपलब्ध नहीं है, जिससे विशेषकर महिला खिलाड़ियों को परेशा...