पाकुड़, अगस्त 9 -- Pakur News: ​अमड़ापाड़ा, एक संवाददाता। समाज के पिछड़े एवं वंचित वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में आश्रम मानस सत्य सनातन वनवासी कल्याण ट्रस्ट द्वारा एक सराहनीय पहल की गई। अमड़ापाड़ा के स्थानीय निवासी एवं श्रीराम कथावाचक पंडित रविशंकर ठाकुर द्वारा स्थापित इस ट्रस्ट की ओर से आदिवासी समुदाय की बच्चियों के बीच सलवार-कुर्ती का वितरण किया गया। वस्त्र पाकर बच्चियों के चेहरे खिल उठे। ​कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि झारखंड के मूल निवासी एवं आदिवासी समाज के जो लोग सामाजिक व आर्थिक रूप से पिछड़े हैं और मुख्यधारा से नहीं जुड़ पा रहे हैं, उनकी मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करना ही इस ट्रस्ट की स्थापना का मुख्य उद्देश्य है। ट्रस्ट लगातार ऐसे सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति त...