Pakur News: आवास प्लस सूची से हटाए 123 गरीबों के नाम, बीडीओ ने माना सही है शिकायत
पाकुड़, जुलाई 9 -- Pakur News: अमड़ापाड़ा, एक संवाददाता। प्रखंड के डूमरचीर पंचायत में गरीबों को आवास योजना का लाभ देने के नाम पर बड़ा खेल सामने आया है। सरकारी दावों के उलट पंचायती राज व्यवस्था से जुड़े लोग ही जरूरतमंद ग्रामीणों का आर्थिक शोषण कर रहे हैं। पंचायत सचिव और जनप्रतिनिधियों की मिलीभगत से आवास प्लस योजना की सूची में योग्य लाभुकों के नाम जोड़ने और हटाने के नाम पर अवैध वसूली का मामला प्रकाश में आया है। ताजा मामले में सत्यापन की आड़ में डूमरचीर पंचायत के विभिन्न गांवों के 123 योग्य लाभुकों के नाम सूची से डिलीट कर दिए गए हैं। पंचायत के बड़ा बासको गांव के दर्जनों आदिवासी महिला-पुरुषों ने बीडीओ को सौंपे शिकायत पत्र में आरोप लगाया है कि आवास जियो टैग के नाम पर उनसे पांच सौ से दो हजार रुपए तक की अवैध मांग की गई। पैसे नहीं देने पर पूर्वाग्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.