पाकुड़, अगस्त 24 -- Pakur News: नगर थाना क्षेत्र के राजापाड़ा स्थित प्रतिष्ठित जटाधारी शिव मंदिर में रविवार रात चोरों ने एक बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। श्रावण मास की अंतिम सोमवारी की तैयारियों को लेकर हुई इस दुस्साहसिक वारदात से स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में काफी नाराजगी है। सोमवार सुबह मुख्य गेट खुलने पर चोरी की घटना का खुलासा हुआ। मंदिर समिति के अध्यक्ष पीयूष घोष ने बताया कि सावन की अंतिम सोमवारी की तैयारियों को लेकर सदस्यों ने देर रात तक मंदिर परिसर में ही बैठक की थी, जिसके कुछ घंटों बाद चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया। शिवलिंग पर लगा पीतल का चदरा उखाड़कर ले जाने के साथ-साथ चांदी का त्रिशूल और चांदी का बेलपत्र चोरी कर लिया गया। मंदिर की बड़ी और छोटी दोनों दानपेटियों के ताले तोड़कर उसमें रखे करीब 11,000 रुपए नकद और अन्य चढ़ावे की ...