पाकुड़, जुलाई 25 -- Pakur News: पाकुड़, प्रतिनिधि। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को गति देने के उद्देश्य से पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत एईआरओ सह अंचलाधिकारी अरविन्द कुमार बेदिया द्वारा सदर प्रखंड के आदिवासी बहुल क्षेत्रों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं बूथ लेवल एजेंट के साथ रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: आखिरी मौका : कल और 27 को विशेष कैंप में पहुंचकर गणना प्रपत्र भरें और जमा करें : डीसीरात्रि चौपाल का आयोजन रात्रि चौपाल के दौरान स्थानीय ग्रामीणों एवं मतदाताओं को विशेष गहन पुनरीक्षण के उद्देश्य, गणना प्रपत्र भरने की प्रक्रिया तथा समय-सीमा के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उपस्थित लोगों से अपील की गई कि वे समय पर अपना गणना प्रपत्र भरकर संबंधित बीएलओ को उपलब्ध...