Pakur News: आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों की उपस्थिति और पोषण व्यवस्था जांची
पाकुड़, अगस्त 18 -- Pakur News: हिरणपुर प्रखंड के हाथकाठी आंगनबाड़ी केंद्र का मंगलवार को उपायुक्त श्रीमती मेघा भारद्वाज ने निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र में संचालित गतिविधियों, बच्चों की उपस्थिति, पोषण आहार वितरण और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया। उपायुक्त ने आंगनबाड़ी सेविका से गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच (एएनसी), बच्चों की उपस्थिति और लाभार्थियों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। उपायुक्त ने केंद्र में पंजीकृत बच्चों और अन्य लाभार्थियों से संबंधित अभिलेखों का अवलोकन किया। उन्होंने पोषण एवं स्वास्थ्य सेवाओं को नियमित और गुणवत्तापूर्ण तरीके से उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। गर्भवती और धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण पर विशेष ध्यान देने तथा एएनसी जांच से जुड़ी आवश्यक सेवाएं समय पर उपलब्ध कराने को कहा। उपायुक्त ने कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.