पाकुड़, सितम्बर 7 -- Pakur News: पाकुड़, प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के कूड़ापाड़ा से पुलिस ने गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार कूड़ापाड़ा सामुदायिक भवन के निकट शिव मंदिर के पास एक घर में अवैध रूप से गांजा एवं अन्य मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री किये जाने की सूचना प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना के त्वरित सत्यापन एवं संलिप्त व्यक्तियों के गिरफ्तारी के लिए एसपी अनुदीप सिंह के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार गौरव के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया।

छापेमारी की कार्रवाई उक्त गठित छापेमारी दल ने दण्डाधिकारी के साथ कूड़ापाड़ा स्थित सामुदायिक भवन के निकट शिव मंदिर के पास एक घर में पहुंचने पर पाया गया कि कुछ लोग वहां बैठकर नशीले पदार्थ का सेवन कर रहे थे। पुलिस के पहुंचते ही सभी इधर-उधर भागने लगे। छापेमारी दल...