Pakur News: अवैध खनन व परिवहन पर कार्रवाई में शिथिलता न बरतें पदाधिकारी: डीसी
पाकुड़, अक्टूबर 26 -- Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला खनन टास्क फोर्स की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री अनुदीप सिंह सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में अवैध खनन, अवैध परिवहन एवं अवैध भंडारण के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई, दर्ज प्राथमिकी, जब्त वाहनों, जुर्माना वसूली तथा चेकपोस्ट की निगरानी व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर नियमित निगरानी सुनिश्चित करें तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई करें। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: जिला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.