पाकुड़, अगस्त 5 -- Pakur News: पाकुड़, प्रतिनिधि। अवैध कारोबार और खनन के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मालपहाड़ी ओपी पुलिस ने अवैध कोयला परिवहन पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान रांगामटिया मोड़ के पास से 5 मोटरसाइकिलों पर लदा हुआ करीब 20 से 22 क्विंटल अवैध कोयला जब्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को क्षेत्र में अवैध कोयले के परिवहन की लगातार सूचना मिल रही थी। इसी आधार पर पुलिस बल ने रांगामटिया मोड़ के समीप घेराबंदी कर यह कार्रवाई की। पुलिस को आता देख वाहन चालक और तस्कर मौके का फायदा उठाकर अपनी मोटरसाइकिलें और कोयला छोड़कर फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात तस्करों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है तथा जब्त की गई मोटरसाइकिलों के पंजीकरण संख्या के आधार पर मालिकों और तस्...