Pakur News: अमड़ापाड़ा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद मिलादुन्नबी पर्व
पाकुड़, अगस्त 26 -- Pakur News: पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन (ईद मिलादुन्नबी) के मौके पर बुधवार को अमड़ापाड़ा प्रखंड में जश्न का माहौल रहा। इस अवसर पर पोखरिया रोड स्थित मस्जिद-ए-गौसिया से भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस में सैकड़ों की संख्या में बच्चे, युवा, बुजुर्ग और समाज के गणमान्य लोग शामिल हुए। जुलूस मुख्य बाजार, प्राकृतिक विहार पार्क मोड़, पुराना अस्पताल और बीजीआर कौशल विकास केंद्र से गुजरते हुए पोखरिया मोड़ पहुंचा, जहां एक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान फिजा सरकार की आमद मरहबा और नबी का जन्मदिन मरहबा के नारों से गूंजती रही।अध्यक्ष मो. जबीर हुसैन की अगुवाई में आयोजित इस जुलूस में सचिव मो. इमरान आलम, उपाध्यक्ष मो. जहांगीर अंसारी, मो. आशिक, शौकत अली, लियाकत अली, मो. वसीम, मो. सोहेब और मो. जाहिद समेत कई लोग मौजूद थे।श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.