पाकुड़, अगस्त 30 -- Pakur News: अमड़ापाड़ा, एक संवाददाता। उपेक्षा की मार झेल रही छोटा पहाड़पुर से लेकर मुख्य बाजार स्थित दुर्गा मंदिर और पोखरिया रोड तक की मुख्य सड़क इन दिनों पूरी तरह बदहाली के आंसू बहा रही है। वर्षों से बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो चुकी इस सड़क की दुर्दशा को लेकर अब अमड़ापाड़ा के ग्रामीणों और व्यवसायियों के सब्र का पैमाना पूरी तरह छलक चुका है। समाचार पत्रों में प्रमुखता से खबरें प्रकाशित होने और विभागीय अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों तक मामला संज्ञान में रहने के बावजूद धरातल पर कोई सुधार न होना प्रशासनिक संवेदनहीनता को उजागर करता है। लगातार मिल रही उपेक्षा से आहत स्थानीय जनता के बीच अब आर-पार की लड़ाई और उग्र आंदोलन की सुगबुगाहट तेज हो गई है। पीडब्लूडी विभाग के अधीन आने वाली यह सड़क अब हादसों को खुला निमंत्रण दे रही ...