पाकुड़, अगस्त 5 -- Pakur News: संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650 वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित समरसता संकल्प अभियान के तहत बुधवार को कलश वंदन यात्रा अमड़ापाड़ा पहुंची। गुरु रविदास जी की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर (वाराणसी) की पावन माटी युक्त कलश के अमड़ापाड़ा स्थित शिवालय पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों द्वारा पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई। ​पूजा-अर्चना के दौरान भाजपाइयों और श्रद्धालुओं ने क्षेत्र में सुख-समृद्धि तथा सामाजिक समरसता की कामना की। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सरिता मुर्मू, दुर्गा मरांडी, प्रखंड अध्यक्ष आशीष हेम्ब्रम, जिला उपाध्यक्ष सुनील पहाड़िया, श्याम भगत उर्फ राजा, सुनील मंडल, अजीत भगत, राजा भगत, संतोष जायसवाल और जयशंकर भगत समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।​बताया यह भी पढ़ें- वार...