पाकुड़, अगस्त 21 -- Pakur News: पाकुड़, प्रतिनिधि। समाहरणालय स्थित कार्यालय सभागार में उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने अनुकंपा नियुक्ति समिति की अनुशंसा के आधार पर मृत सरकारी सेवकों के आश्रितों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। यह नियुक्तियां अनुकंपा समिति द्वारा दिनांक 04 अगस्त 2026 को की गई अनुशंसा के आलोक में प्रदान की गईं। इस अवसर पर उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने चार अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

नियुक्ति पत्र वितरण का कार्यक्रमसमाहरणालय, पाकुड़ में खोकन लेट को सहायक सह कम्प्यूटर संचालक, शीला माल को अनुसेवक, सरवन राय को अनुसेवक एवं शिक्षा विभाग में समीर मरांडी को निम्नवर्गीय लिपिक सह कम्प्यूटर संचालक (अनुशंसित) पद पर नियुक्त किया गया। नियुक्ति पत्र वितरण के दौरान उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने कहा कि अनुकंपा निय...