Pakur News: अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, दो युवकों की मौके पर मौत, चालक गंभीर
पाकुड़, नवम्बर 27 -- Pakur News: थाना क्षेत्र के रानीपुर स्थित कैनाल में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब धान लोड करने के लिए ट्रैक्टर कैनाल के रास्ते खेत की ओर जा रहा था। इसी दौरान चालक का संतुलन बिगड़ गया और ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर कैनाल के नीचे पानी से भरे स्थान में पलट गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मृतकों की पहचान लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के करणघाटी गांव निवासी चरण मरांडी (26) और विभीषण मरांडी (25) के रूप में हुई है। दोनों ट्रैक्टर पर मजदूरी का काम करते थे। वहीं घायल चालक की पहचान रानीपुर निवासी इमराज शेख (17) के रूप में हुई है। उसे गंभीर अवस्था में स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उसके बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.