Pakur News: अध्यक्ष ने शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने की मांग को लेकर एसपी को दिया पत्र
पाकुड़, अगस्त 18 -- Pakur News: नगर परिषद अध्यक्ष शबरी पाल ने शहर की बिगड़ती यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक को एक औपचारिक पत्र सौंपा है। पत्र के माध्यम से उन्होंने शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर यातायात पुलिस और चौकीदारों की तैनाती की पुरजोर मांग की है। अध्यक्षा ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्य सड़कों पर समुचित यातायात प्रबंधन न होने के कारण आम नागरिकों, स्कूली बच्चों और मरीजों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे हमेशा दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।शहर के व्यस्ततम और संवेदनशील स्थानों में रेलवे गुमटी पूर्व एवं पश्चिम दोनों तरफ, खुदिराम बोस चौक, गांधी चौक, अम्बेडकर चौक, इंदिरा चौक, राज हाई स्कूल रोड तथा न्यायालय के समीप नियमित रूप से यातायात पुलिस और चौकीदारों की प्रतिनियुक्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.