पाकुड़, अक्टूबर 11 -- Pakur News: पाकुड़, प्रतिनिधि। शहर में इन दिनों अतिक्रमण के नाम पर जिला प्रशासन का बुलडोजर और डंडा सिर्फ छोटे और रेहड़ी-पटरी वाले दुकानदारों पर ही चल रहा है। हाल ही में चलाए गए अभियान के दौरान कई छोटे दुकानदारों पर जुर्माना लगाया गया और उनके सामान तक जब्त कर लिए गए। इस कार्रवाई के बाद आम जनता और छोटे व्यवसायियों में तीखा आक्रोश है। लोगों का सवाल है कि क्या अतिक्रमण के नियम सिर्फ गरीबों और ठेले-खोमचे वालों के लिए ही बने हैं? शहर के प्रबुद्ध नागरिकों और स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन छोटी मछलियों को तो आसानी से निशाना बना लेता है, लेकिन बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और मॉलों पर हाथ डालने से कतराता है। शहर में धड़ल्ले से बन रहे बड़े मॉल और प्रतिष्ठान बिना पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था के संचालित हो रहे हैं। बाजारों और आ...