पाकुड़, सितम्बर 25 -- Pakur News: महेशपुर, एक संवाददाता। महेशपुर राजबाड़ी परिसर में अधिष्ठित माता सिंहवाहिनी का मंदिर श्रद्धालुओं के बीच असीम श्रद्धा व अटूट आस्था का केंद्र बना हुआ है। माता सिंहवाहिनी की मान्यता महेशपुर राजवंश की कुलदेवी के रुप में रही है। राजाओं के शासनकाल के समय से आज तक यहां मां दुर्गा की पूजा-अर्चना अनवरत होती चली आ रही है। यह भी पढ़ें- श्रद्धालुओं की असीम श्रद्धा व अटूट आस्था का केंद्र है माता सिंहवाहिनी का मंदिरमाता सिंहवाहिनी की श्रद्धा समय बीतने के साथ राजाओं का राज-पाट तो खत्म हो गया। पर माता सिंहवाहिनी के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था व श्रद्धा दिनों दिन बढ़ती गई। शायद यही वजह है कि राजवंश के समय सुल्तानाबाद के नाम से जाना जाने वाला आज का महेशपुर सिंहवाहिनी की माटी के नाम से जाना जाता है।इतिहास और प्रथा ऐतिहासिक विव...