Pakur News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत
पाकुड़, जुलाई 9 -- Pakur News: हिरणपुर, एक संवाददाता। हिरणपुर थाना क्षेत्र के बेलपहाड़ी गांव के समीप क्रशर जाने वाले मार्ग पर एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई।
घटनास्थल पर पुलिस की कार्रवाई मृतक की पहचान सेराजुल शेख (निवासी अंजना, पृथ्वीनगर) के रूप में हुई है। शव की पहचान मृतक के चचेरे भाई इमामुद्दीन शेख एवं भतीजे मोर्तुज शेख ने की। परिजनों ने बताया कि सेराजुल शेख हमलोगों के साथ हमेशा की तरह मवेशियों को लेकर बीते बुधवार रात को हिरणपुर आ रहा था। इसी दौरान पास के गोविंदपुर गांव में एक परिचित के यहां मवेशियों को बांधने के बाद वह शौचालय जाने की बात कहकर बेलपहाड़ी की ओर चला गया था। इसी दौरान तेज रफ्तार किसी अज्ञात वाहन के चालक ने उन्हें धक्का मार दिया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.