पाकुड़, अगस्त 17 -- Pakur News: सिमलोंग ओपी क्षेत्र के धनधरा गांव के रामका बेसरा का रविवार रात्रि दो खस्सी, तीन बैट्री तथा 450 लीटर डीजल चोरी हो गई। रामका बेसरा ने सिमलोंग थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार रविवार मध्य रात्रि रामका बेसरा अपने परिवार के सभी सदस्य के साथ घर के अंदर गहरी निद्रा में थे। तभी अज्ञात चोरों ने घर के बरामदे में बांधा हुआ दो खस्सी और घर के सामने खड़ी दो हाइवा व एक ट्रैक्टर का बैट्री तथा हाइवा व ट्रैक्टर के टंकी से 450 लीटर डीजल चोरी कर फरार हो गया। वाहन मालिक ने बताया कि कुल 70 हजार की आर्थिक क्षति हुई है। उन्होंने बताया कि चोर पूर्व सुनियोजित ढंग से चार चक्का वाहन से चोरी की घटना का अंजाम देने पहुंचे थे। चोरी के दिन ही दोनों हाइवा कार्य से वापस लौटा था। ओपी प्रभारी बलवंत दुब...