Pakur News: अंजुमन इस्लामिया सोसाइटी महेशपुर ने की जरूरतमंद रहीबुल शेख की आर्थिक सहायता
पाकुड़, जुलाई 29 -- Pakur News: सामाजिक सेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय अंजुमन इस्लामिया सोसाइटी, महेशपुर द्वारा मुस्लिम टोला, महेशपुर निवासी रहीबुल शेख को इलाज हेतु Rs.5,000 रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। सोसाइटी के सदस्यों से मिली जानकारी के अनुसार रहीबुल शेख के हाथ की एक उंगली टूट गई थी, जिसके कारण उनका उपचार चल रहा है। आर्थिक तंगी की वजह से इलाज में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर अंजुमन इस्लामिया सोसाइटी के सदस्यों ने मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए उन्हें Rs.5,000 रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की। सोसाइटी के पदाधिकारियों ने कहा कि संस्था हमेशा गरीब, बीमार, जरूरतमंद एवं असहाय लोगों की मदद के लिए तत्पर रहती है। उन्होंने समाज के सक्षम लोगों से भी अपील की कि वे ऐसे जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.