नई दिल्ली, अगस्त 22 -- पाकिस्तान को इंग्लैंड के हाथों पहले टेस्ट में पारी और 103 रनों की बड़ी हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ पाकिस्तान के नाम एक ऐसा अनचाहा रिकॉर्ड जुड़ गया है, जिसके बारे में आपने भी पहले शायद ही सुना होगा। टेस्ट क्रिकेट में ऐसा होता रहता है जब कोई टीम बिना स्कोरबोर्ड पर रन बनाए विकेट खो देती है। मगर जब यह घटना दो पारियों में हो तो वह हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचती है। पाकिस्तान के साथ भी लीड्स टेस्ट के दौरान ऐसा ही हुआ। पहली पारी में ओली रॉबिन्सन ने अजान अवैस को मैच की पहली गेंद पर प्लैटिनम डक पर आउट किया। इसके बाद दूसरी पारी में इमाम उल हक बिना खाता खोले आउट हो गए। इमाम ने इस पारी में 5 गेंदें खेली। पारी की कुल 11वीं गेंद पर जोफ्रा आर्चर ने उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाया। इस दौरान भी पाकिस्तान के स्कोरबोर्ड पर ...