PAK vs BAN Live Score: दूसरे वनडे में पाकिस्तान 274 पर सिमटा, बांग्लादेश के खिलाफ 10 ओवर में गंवाए 7 विकेट
नई दिल्ली, मार्च 13 -- PAK Live Score: 274/10 (47.3) पाकिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे में 47.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 274 रन बनाए हैं। पाकिस्तान की टीम लगातार दूसरे वनडे में ऑलआउट हुई। पाकिस्तान के लिए सलामी बल्लेबाज माज सदाकत ने सर्वाधिक 75 रन बनाए। बांग्लादेश की ओर से रिशाद ने तीन विकेट लिए। शाहीन अफरीदी की टीम ने अंतिम 10 ओवर में कुल सात विकेट गंवाए। बांग्लादेश के कप्तान मेहदी हसन मिराज ने शुक्रवार को पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे एक दिवसीय क्रिकेट मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। बांग्लादेश तीन मैचों की सीरीज में आगे है। बांग्लादेश ने टीम में कोई बदलाव नहीं किया है जबकि पाकिस्तान ने लेग स्पिनर अबरार अहमद की जगह तेज गेंदबाज हारिस रऊफ को उतारा है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम को साहिबजादा फरहान और माज सदाकत न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.