नई दिल्ली, फरवरी 1 -- पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम का रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और आखिरी टी20 में बल्ला चला। उन्होंने लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में 36 गेंदों में नाबाद 50 रनों की पारी खेली, जिसमें तीन चौके और एक छक्का शामिल है। यह उनके टी20 करियर का 39वां अर्धशतक है। वह पाकिस्तान की ओर से सबसे छोटे फॉर्मेट में 139 मैच खेल चुके हैं। बाबर आजम ने भारत के दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली का एक वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। कोहली ने 125 मैचों में 38 अर्धशतक जमाए। वह टेस्ट और T20I से रिटायरमेंट ले चुके हैं और भारत के लिए सिर्फ वनडे क्रिकेट खेलते हैं। 31 वर्षीय बाबर आजम T20I में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.