गाजियाबाद, मार्च 16 -- पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के शक में गाजियाबाद से पकड़े गए 6 संदिग्ध देश के सैन्य ठिकानों और संवेदनशील स्थानों के वीडियो और लोकेशन पाकिस्तान ही नहीं यूके और मलेशिया के नंबरों पर भी भेजे जा रहे थे। गिरोह ने दिल्ली में दो स्थानों पर सौर ऊर्जा से चलने वाले कैमरे लगा रखे थे, जिनमें से एक कैमरे को पुलिस ने बरामद कर लिया है। आरोपी पाकिस्तान में बैठे आका को 'सरदार' नाम से बुलाते थे। गाजियाबाद की कौशांबी थाना पुलिस ने शनिवार को मेरठ के परतापुर निवासी सुहेल मलिक उर्फ रोमियो, संभल के ज्ञानपर सिसौना गांव निवासी साने इरम उर्फ महक और भोवापुर निवासी प्रवीन, राज वाल्मीकि, शिवा वाल्मीकि व रितिक गंगवार को गिरफ्तार किया था। आरोपियों से मिले मोबाइल में दिल्ली स्थित सेना, बीएसएफ, सीआरपीएफ के कार्यालयों समेत कई संवेदनशील स्थानों के 50...