नई दिल्ली, मई 16 -- पाकिस्तान के क्रिकेटर हसन अली शनिवार को बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दौरान गंभीर रूप से चोटिल हो गए। सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दूसरे मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। मैच में एक कैच लेने के दौरान हसन अली को सिर पर चोट लगी। गेंद पकड़ने के लिए हसन अली ने डाइव मारी लेकिन उनका संतुलन बिगड़ गया और उनका सिर जमीन पर लगा, जिसके बाद वह काफी देर तक जमीन पर ही लेटे रहे। मेडिकल टीम ने उनका ट्रीटमेंट किया लेकिन वह खड़े नहीं हो सके और फिर स्ट्रेचर से उन्हें मैदान के बाहर ले जाया गया। बांग्लादेश की पारी के 8वें ओवर में हसन अली की पांचवीं गेंद पर तंजीद हसन तमीम आउट होने से बच गए। हसन का रिटर्न कैच लेने के प्रयास में हसन अली ने दाईं तरफ डाइव लगाई लेकिन गेंद तक नहीं पहुंच सके। हालां...