Padrauna News: मेडिकल कालेज कुशीनगर के प्राचार्य बने प्रो केपी गोंड
पडरौना, जुलाई 21 -- Padrauna News: पडरौना। स्वशासी मेडिकल कालेज कुशीनगर का नया प्राचार्य प्रो डॉ केपी गोंड को बनाया गया है। वह यहीं मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर हैं। चिकित्सा एवं शिक्षा के अपर मुख्य सचिव अमित कुमार के हवाले से मंगलवार को जारी पत्र के जरिए उनकी तैनाती की गयी है। बीते 31 जनवरी को तत्कालीन प्राचार्य डॉ आरके शाही का कार्यकाल समाप्त हो गया था, जिसके बाद वरिष्ठ आचार्य डॉ सुभाष गुप्ता कार्यवाहक प्राचार्य के रूप में कार्य कर रहे थे। डॉ कन्हैया प्रसाद गोंड को एक सप्ताह में कार्यभार ग्रहण करने का आदेश दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.