पडरौना, सितम्बर 10 -- Padrauna News: पडरौना। अहिरौली बाजार थाने की पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। अहिरौली बाजार थाने की पुलिस ने विकास यादव पुत्र ईदयी यादव निवासी नगर पंचायत मथौली बाजार झमई टोला थाना कप्तानगंज को जेल भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्र, दरोगा सुभाषचन्द्र श्रीवत्स, सिपाही अवधेश कुमार व बृजेश कुमार यादव आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...