Padrauna News: डोल मेला में नशे में हूटिंग पड़ा भारी, मनबढ़ों का चालान
पडरौना, अगस्त 18 -- Padrauna News: समउर बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के डिबनी बंजरवा में आयोजित डोल मेला में आर्केस्ट्रा के सामने नशे की हालत में हुड़दंग मचा रहे कुछ युवकों को पकड़ कर पटहेरवा थाने की पुलिस अपने साथ थाने ले गई। पुलिस ने एक मनबढ़ युवक का मेडिकल करा कर शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया है, जबकि अन्य युवकों को माफी मांगने के बाद उन्हें हिदायत देकर छोड़ दिया है। यूपी व बिहार बार्डर पर बसे सीमावर्ती बाजार डिबनी बंजरवा बाजार तीन थाना से सटा हुआ है। बाजार में रविवार को आयोजित डोल मेले के दौरान बिहार के कटया थाना व पटहेरवा थाना की पुलिस अपने अपने क्षेत्र में शांति व्यवस्था में तैनात थी। बताया जाता है कि देर शाम को मेला जब पूरे शवाब पर था, तभी पटहेरवा थाना क्षेत्र रकबा राजा में डोल आने पर मेला में आये कुछ युवक श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.