पडरौना, नवम्बर 3 -- Padrauna News: कुशीनगर। आगामी दिनों में होने वाली जनगणना में जाति के कॉलम में अपनी जाति 'क्षत्रिय' ही दर्ज कराएं। किसी के बहकावे, भ्रम या दबाव में आकर अपनी मूल सामाजिक पहचान को बदलकर न लिखें। उक्त बातें क्षत्रिय मनोज सिंह ने मंगलवार को कुबेरस्थान में आयोजित एक सामाजिक समरसता बैठक को संबोधित करते हुई कही। अशोक सिंह ने कहा कि हमारी पहचान केवल एक शब्द नहीं, बल्कि हमारे पूर्वजों की विरासत, इतिहास, परंपरा और सामाजिक स्वाभिमान से जुड़ी हुई है। आने वाली पीढ़ियों के लिए अपनी वास्तविक पहचान को सुरक्षित रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। समाज की एकता, जागरूकता और सम्मान तभी मजबूत होगा, जब हम अपनी पहचान के प्रति सजग और जिम्मेदार रहेंगे।इस दौरान उन्होंने लोगों सकंल्प दिलाया कि आइए, अपनी पहचान के प्रति जागरूक बनें और अपनी आने वा...