पडरौना, अक्टूबर 31 -- Padrauna News: सपहा, हिन्दुस्तान संवाद। टीचर्स सेल्फ केयर टीम कुशीनगर की ओर से शिक्षकों के कल्याण व उनके परिवारों की सहायता के लिए संचालित कन्यादान योजना के तहत सात लाभार्थी शिक्षकों को 51-51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई। विकास खंड कसया के बीआरसी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार यादव ने लाभार्थियों को सहायता राशि के चेक सौंपे।खंड शिक्षा अधिकारी ने टीम के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि टीचर्स सेल्फ केयर टीम केवल एक संगठन नहीं, बल्कि शिक्षकों का ऐसा परिवार है, जो संकट के समय अपने साथियों के साथ खड़ा रहता है। यह भी पढ़ें- Mau News: तीन बेटियों की शादी के लिए दिए 51-51 हजार के चेक इस तरह की पहल से शिक्षक समुदाय में आपसी सहयोग, एकता व भाईचारे की भावना मजबूत होती है। उन्होंने...