विशेष संवाददाता, जून 24 -- Padma Awards 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह-II में वर्ष 2026 के पद्म पुरस्कार प्रदान किए। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली हस्तियों को पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री से सम्मानित किया गया। यूपी के कई प्रतिष्ठित विभूतियों को भी इस अवसर पर पद्म पुरस्कारों से अलंकृत किया गया। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर सभी सम्मानित विभूतियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा चिरंजी लाल यादव को कला के क्षेत्र में पद्म श्री सम्मान से अलंकृत किए जाने पर हार्दिक बधाई दी। सीएम ने पोस्ट किया कि पिछले पांच दशकों से 'कांसा नक्काशी' की समृद्ध कला ...